उत्तरकाशी, अप्रैल 20 -- 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां गंगा और यमुना के दर्शनों के लिए पहुंचे। पहले दिन यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है। जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर चढ़ाई के दौरान महाराष्ट्र के एक बुजुर्ग की सांस न ले पाने के कारण मौत हो गई। जबकि एक महिला यात्री ने घोड़े से गिरने के बाद दम तोड़ा। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए महाराष्ट्र के एक श्रद्धालु की रविवार को पैदल मार्ग पर चढ़ाई के दौरान मौत हो गई। उनकी पहचान उदय गजानन तांबे (65) निवासी नासिक, महाराष्ट्र के रूप में हुई। जानकीचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर के मुताबिक प्रथमदृष्टया मौत सांस संबंधी बीमारी के कारण हुई है। डॉक्टर के अनुसार, करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.