चारधाम यात्रा की एसओपी सुधारे सरकार; खामियों पर हाई कोर्ट के सख्त निर्देश
नैनीताल, अप्रैल 9 -- चारधाम यात्रा मार्ग में अव्यवस्थाओं और तीर्थस्थलों पर पशुओं के साथ हो रही कथित क्रूरता के मामलों को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को एक साथ सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश मनोज गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने इस दौरान राज्य सरकार के सामने कई अहम सवाल खड़े करते हुए यात्रा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कोर्ट ने साफ कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और पशुओं के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जारी की गई एसओपी में जरूरी संशोधन किए जाएं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा मार्ग पर किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो और जानवरों के साथ किसी प्रकार की क्रूरता न हो। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से यह सुझाव भी रखा गया कि यात्रा मार्ग पर पशु चिकित्सालय (वेटरनरी फैसिलिटी) स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.