चारधाम यात्रा का काउंटडाउन शुरू, पहले सफर की लॉटरी किसके नाम निकली
देहरादून, अप्रैल 9 -- उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस साल 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। यात्रा को लेकर प्रशासन और समितियां पूरी तैयारी में जुटी हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। गुरुवार को लॉटरी के लिए पहले सफर की गाड़ियों का चयन किया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार करीब 2200 वाहनों को यात्रा के लिए तैयार किया गया है। इनमें से 1875 वाहनों का चयन गुरुवार को लॉटरी के जरिए किया गया। यह प्रक्रिया संयुक्त यात्रा बस अड्डा परिसर के एक होटल में पूरी की गई। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा की एसओपी सुधारे सरकार; खामियों पर हाई कोर्ट के सख्त निर्देशपहले सफर की लॉटरी किसे मिली कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद समिति के अध्यक्ष भास्करानंद भारद्वाज ने मटके से पहली पर्ची निकालकर यात्रा की शुरुआत की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.