हरिद्वार, अप्रैल 8 -- जीआरपी उत्तराखंड की अपराध गोष्ठी रानीपुर स्थित मुख्यालय सभागार में आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक जीआरपी अरुणा भारती ने बैठक में अपराधों की समीक्षा के साथ-साथ लंबित मामलों के निस्तारण, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए। आगामी चारधाम यात्रा व कुंभ मेले को लेकर रणनीति तैयार की गई। सीसीटीएनएस/शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात महिला हेड कांस्टेबल सीता पांडेय को मार्च माह का एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ घोषित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके बाद एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि बीट बुक एप के माध्यम से चल रहे सत्यापन अभियान को तेज किया जाए और अधिक से अधिक लोगों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। थाना और शाखा स्तर पर नियमित मासिक बैठकें कर कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए। 'ऑपरेशन स्माइल' अभियान को प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.