हरिद्वार, अप्रैल 28 -- उत्तराखंड प्रशासन ने चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं की सेहत के लिए कमर कस ली है। हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मिलावट और ज्यादा कीमतों पर लगाम लगाने के लिए होटल के साथ ढाबों पर लगातार छापेमारी के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ज्वालापुर की फल मंडी में सघन चेकिंग अभियान चलाया। लेबलिंग नियमों के उल्लंघन पर कुछ कंपनियों को नोटिस थमाया गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यात्रा के दौरान खाद्य पदार्थों के मानकों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चारधाम यात्रा के दौरान भक्तों को शुद्ध और अच्छा खाना मिले, इसके लिए जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मंगलवार को हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट और दुकानों पर लगातार छापेमारी करने के आदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.