देहरादून, अप्रैल 22 -- MLA T Raja on Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पीक पर है। 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के बाद आज केदारनाथ धाम के कपाट खुल चुके हैं। 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। हैदराबाद विधायक टी राजा सिंह ने भी चारधाम यात्रा शुरू कर ली है। इससे पहले देहरादून में उन्होंने कहा कि चारों धाम की पवित्रता को बनाए रखने के लिए इन धामों में व्यापार करने के लिए सिर्फ सनातनी को ही अनुमति दी जानी चाहिए। जिससे कि धामों में थूक जिहाद और व्यापार जिहाद की घटनाएं न हों। हैदराबाद के गोशामहल से विधायक टी राजा ने यह बात जौनसार बावर के प्रवेश द्वार हरिपुर स्थित यमुना हरिघाट से चारधाम यात्रा की शुरुआत के दौरान कही। उन्होंने हरिपुर में यमुना पर हरिघाट के निर्माण के लिए उत्तराखंड सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे हरि...