चारधाम में गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक का निर्णय सही - स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
हरिद्वार, अप्रैल 7 -- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उत्तराखंड के चारोंधामों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि चारधाम जिस धर्म के पवित्र स्थान हैं, उसी धर्म के लोगों को वहां जाना चाहिए। मंगलवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कनखल स्थित शंकराचार्य मठ पहुंचे। मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हर वर्ष ग्रीष्मकालीन यात्रा की तैयारी की जाती है और अब तो सरकार इसके लिए सुदृढ़ भी हो गई है। चारधाम में सदा से परंपरा रही है कि जिन लोगों के लिए चारोंधाम आस्था के केंद्र हैं, अगर वही लोग यहां आएं तो वातावरण बना रहेगा। यदि विरुद्ध प्रकृति के लोग आते हैं तो वातावरण बिगड़ जाएगा। प्रशासन ने जो नियम बनाए हैं, उनका स्वागत है। वहीं, हरिद्वार कुंभ मेले में निमंत्रण के सवाल पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.