चारधाम में कैमरा ऑन करने के लिए लेनी होगी परमिशन, रीलबाजों पर सरकार का बड़ा फैसला
देहरादून, जून 21 -- चारधामों में हालिया रील, ब्लॉगों में कंटेंट को लेकर हुए विवाद के बाद उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने सख्ती का निर्णय लिया है। आगामी समय में उत्तराखंड के चार धामों समेत प्रमुख मंदिरों में रील, ब्लॉग, फिल्म बनाने के लिए फिल्म विकास परिषद, स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति की अनुमति जरुरी होगी। इस संबंध में फिल्म विकास परिषद ने सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण अनुमति के लिए आधिकारिक वेबसाइट विकसित की है। चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण को लेकर फिल्म विकास परिषद ने एक प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रस्ताव शासन के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है। जल्द ही इस पर निर्णय होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- यमुनोत्री तक बनेगा डबल लेन हाईवे, चारधाम यात्रा में आसानी होगीक्या प्रस्ताव जो प्रस्ताव भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.