देहरादून, अप्रैल 16 -- पौड़ी। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को सुरक्षित खाद्य, पेय पदार्थ उपलब्ध कराने को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य कारोबार से जुड़े व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पीसी जोशी ने बैठक में कहा कि चारधाम यात्रा सीजन के मद्देनजर यात्रा मार्गों पर संचालित होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा व अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखना अनिवार्य होगा। उन्होंने सभी खाद्य व्यवसायियों को अपने प्रतिष्ठान में एफएसएसएआई का टोल फ्री नंबर व खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी प्रतिष्ठानों में विशेषकर स्टोर व फूड प्रोसेसिंग एरिया में साफ-सफाई, पेस्ट कंट्रोल, कूलिंग व फ्रीजिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.