चारधाम मार्गों पर बढ़ी भीड़, हरिद्वार में रोके गए 100 से अधिक वाहन
देहरादून, जून 4 -- हरिद्वार। चारधाम यात्रा मार्गों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और पहाड़ी क्षेत्रों में यातायात दबाव बढ़ने के चलते पुलिस-प्रशासन ने हरिद्वार में वाहनों को रोकना शुरू कर दिया है। प्रशासन की ओर से कमर्शियल वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाते हुए उन्हें बैरागी कैंप और चमगादड़ टापू पार्किंग क्षेत्र में रोका जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पहाड़ों में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री पहुंचने और विभिन्न पड़ावों पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण यह कदम उठाया गया है। अब तक 100 से अधिक कमर्शियल वाहनों को हरिद्वार में ही रोक दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रा मार्गों पर स्थिति सामान्य होने और आगे से अनुमति मिलने के बाद ही वाहनों को रवाना किया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि प्रशासन लगातार यात्रा मार्गों की निगरानी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.