हरिद्वार, मई 31 -- हरिद्वार, संवाददाता। सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने शनिवार को चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का औचक निरीक्षण कर यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य जांच, बैठने की व्यवस्था और पंजीकरण प्रक्रिया की समीक्षा की। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। केंद्र पर स्वच्छ पेयजल और सुलभ शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं लगातार सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में रात से लाइन में लगे यात्रियों का सुबह हुआ पंजीकरण पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा...