रिषिकेष, अप्रैल 10 -- चारधाम ट्रांजिट केंद्र की बिल्डिंग में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। भीषण आग में बच्चों और बुजुर्गों समेत 80 यात्री ट्रांजिट केंद्र में फंस गए। सूचना पर राहत-बचाव से संबंधित महकमों की टीम मौके पर पहुंची और विद्युत आपूर्ति बाधित कर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवानों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह सब सुरक्षा इंतजामों को परखने के लिए मॉक ड्रिल के दौरान किया गया। सुबह करीब 11 बजे ड्रिल की शुरूआत हुई, जो कि लगभग दो घंटे तक चली। एसडीएम योगेश मेहरा के मुताबिक मुख्यतौर पर राहत-बचाव से संबंधित विभागों को रिस्पांस टाइम बेहतर दिखा। समन्वय ठीक होने की वजह से यात्रियों के रेस्क्यू में किसी तरह की रुकावट नहीं आई। उन्होंने बताया कि यात्राकाल में सैंकड़ों की संख्या में यात्रियों की भीड़ रजिस्ट्रेशन के लिए ट्रांजिट केंद्र में जुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.