देहरादून, अक्टूबर 6 -- ऋषिकेश। चारधाम जाने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही हैl मंगलवार को भी बड़ी संख्या में यात्री पंजीकरण कराने ऋषिकेश पहुंचे। सुबह 10 बजे तक 2000 से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण करवायाl बद्री केदार जाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। चार धाम कैंप के प्रभारी डॉक्टर प्रजापति नौटियाल ने बताया की चार धाम यात्रियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। दिवाली तक यात्रियों की संख्या में इजाफा रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...