चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में कड़ी सुरक्षा, 23.65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
देहरादून, मई 27 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता।आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कहा कि यात्रा को शुरू हुए एक महीने से अधिक का समय बीत चुका है और अब तक रिकॉर्ड 23 लाख 65 हजार से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर पुण्य कमा चुके हैं। श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बुधवार को आईजी स्वरूप ने कहा कि उत्तराखंड में इस वर्ष की पवित्र चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पूरे उत्साह के साथ जारी है।यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए हर स्तर पर व्यापक और चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा प्रतिदिन यात्रा मार्गों और प्रमुख धामों पर उमड़ रही भीड़ की सघन मॉनिटरिंग की जा रही है।भीड़ नियंत्रण को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल और अधिकारियों की तैनाती की गई है। पिछले सप्ताह से ही अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.