चारधाम और कांवड़ यात्रा से पहले सड़कों की मरम्मत तेज
देहरादून, जून 27 -- हरिद्वार। चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ मेले को देखते हुए सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर उत्तराखंड पेयजल निगम दिन-रात सड़क पुनर्निर्माण कार्य करा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में राहत मिल सके। परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्ल्यू वित्तपोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के तहत पैकेज-1 और पैकेज-2 में 26 जून को विभिन्न क्षेत्रों में कुल 255 मीटर सड़क पुनर्निर्माण का कार्य पूरा किया गया। शेष कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है ताकि यात्रा शुरू होने से पहले सभी प्रमुख मार्ग सुचारु हो सकें। यह भी पढ़ें- चारधाम और कांवड़ यात्रा से पहले सड़कों की मरम्मत तेज यह भी पढ़ें- आयुक्त ने श्रावण कांवड़ मेले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.