चारदीवारी से घिरे खेत से बच्चे का शव बरामद, हत्या की आशंका
भागलपुर, अक्टूबर 6 -- नारायणपुर, संवाद सूत्र। भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा पठान टोला में सोमवार की सुबह सनसनी फैल गई जब घर के पीछे चारदीवारी से घिरे खेत में छह वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान बलहा पठान टोला निवासी मो. नसरूल के पुत्र मो. फैयजान के रूप में हुई। बच्चे के गले पर दबाने जैसे निशान मिलने की बात सामने आई है, जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा रविवार शाम से लापता था। मृतक के दादा मो. तसीर खान के अनुसार, रविवार शाम करीब छह बजे फैयजान घर के आसपास खेल रहा था। उन्होंने एक व्यक्ति के पुत्र को फैयजान का हाथ पकड़कर ले जाते देखा था। नजर पड़ते ही उस युवक ने बच्चे को छोड़ दिया। कुछ देर बाद फैयजान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.