मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन कुछ केंद्रों पर चारदीवारी फांदकर घुसते परीक्षार्थी पकड़े गये। एक केंद्र पर चारदीवारी फांदकर दो छात्र घुस गए। एक केंद्र पर दीवार फांदकर एक छात्रा घुस आयी। केंद्र पर तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों ने इन्हें देख लिया। इन्हें पकड़ लिया गया। यह मामला मालीघाट और बनारस बैंक चौक स्थित केंद्र पर सामने आया। छात्रों ने कहा कि केंद्र पर पहुंचने में कुछ देर हो गई थी। ऐसे में हमलोगों से यह गलती हो गई। इसके बाद उनके अभिभावकों को बुलाया गया। चेतावनी देने के बाद बाहर कर दिया गया। इसी तरह बनारस बैंक चौक केंद्र पर एक छात्रा चारदीवारी फांदकर अंदर आ गई। उसे भी वापस कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.