चारदीवारी के अभाव में पशुओं के बीच पढ़ने को मजबूर छात्र, सुरक्षा पर उठे सवाल
बोकारो, जून 16 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड की उत्तासारा पंचायत के आदिवासी बहुल गोपालपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय आज भी चारदीवारी के अभाव में संचालित हो रहा है। विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को पालतू और आवारा पशुओं के बीच पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आजादी के दशकों बाद भी विद्यालय में चारदीवारी का निर्माण नहीं हो सका है। विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक के कुल 93 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। चारदीवारी नहीं होने के कारण पशु अक्सर विद्यालय परिसर में घुस जाते हैं। मध्याह्न भोजन के दौरान भी पशु बच्चों के भोजन तक पहुंच जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पशुओं के कारण विद्यालय परिसर में गंदगी भी फैलती रहती है।
विद्यालय प्रबंधन की समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.