गाजीपुर, मई 15 -- जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में 12-13 मई की मध्य रात्रि चाय-सिगरेट के पैसे मांगने को लेकर बारातियों ने जमकर बवाल काटा। पुलिस ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज के जांच शुरू कर दी। एक बारात की बस से उतरे कुछ बाराती चाय पीकर बिना पैसे दिए जाने लगे। जब दुकानदार फरहान खान ने पैसे मांगे, तो वे गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद सुभान टोली निवासी गुलाम हमजा खाँ ने जब बीच-बचाव का प्रयास किया, तो बस से उतरे 10-12 अन्य बारातियों ने लाठी-डंडों और रॉड से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। ​इस मारपीट में हमजा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसे बेहद नाजुक हालत में बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हमले में दुकानदार के दो बेटों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी बस से फरार हो गए। प्रभार...