हापुड़, जून 27 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में चाय विक्रेता से चेन छीनने वाले बदमाश का पुलिस 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा सकी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला केशव नगर निवासी केसरी सिंह रेलवे पार्क के बाहर चाय की दुकान करते हैं। शुक्रवार की दोपहर को वह दुकान में सामान रख रहे थे इसी बीच पीछे से एक युवक आया और उनके गले से सोने की चैन छीन कर फरार गया। यह भी पढ़ें- चाय विक्रेता की सोने की चैन छीनकर फरार हुआ बदमाश शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी की आसपास में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।पीड़ित केसरी सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि एक व्यक्ति उनकी ...