फिरोजाबाद, मार्च 16 -- टूंडला थाना क्षेत्र में रविवार रात जरौली चौराहे के निकट अपनी दुकान के बाहर सो रहे चाय विक्रेता के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी। सोमवार सुबह उसका बेटा दुकान पर चटनी लेकर पहुंचा तो पिता का शव तख्त पर खून से लथपथ पड़ा देखकर उसकी चीख निकल गई। सूचना मिलने पर एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। तीन टीमों का गठन कर हत्याकांड के खुलासे के निर्देश दिए हैं। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।गांव उलाऊ निवासी 45 वर्षीय तेजपाल सिंह यादव पुत्र शेर सिंह यादव हाइवे पर जरौली चौराहे स्थित सागर रत्न होटल के पास चाय-समौसे की दुकान करते थे। वह प्रतिदिन दुकान बंद करके अपने गांव खाना खाने जाते और वापस रात को दुकान के बाहर सोते थे। रविवार रात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.