चाय विक्रेता की सोने की चैन छीनकर फरार हुआ बदमाश
हापुड़, जून 27 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में फ्रीगंज रोड स्थित रेलवे पार्क के बाहर चाय की दुकान करने वाले एक व्यक्ति की सोने की चैन छीन कर एक बदमाश फरार हो गया। सरेआम हुई इस चैन छीनने की वारदात से अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आरोपी की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चैन बरामद की जाएगी। जानकारी के अनुसार स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला केशव नगर निवासी केसरी सिंह रेलवे पार्क के बाहर चाय की दुकान करते हैं। शुक्रवार की दोपहर को वह दुकान में सामान रख रहे थे इसी बीच पीछे से एक युवक आया और उनके गले से सोने की चैन छीन कर फरार गया। पीड़ित कुछ देर के लिए कुछ समझ ही नहीं पाया कि आखिर क्या हुआ है। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.