चाय वाले के नाम पर खोली फर्जी यूनिवर्सिटी, 4 साल में बांट दी सैकड़ों डिग्रियां; ऐसे खुला राज
हिन्दुस्तान संवाद, सितम्बर 20 -- UP News: यूपी के एटा के मारहरा क्षेत्र में अजब-गजब मामले का खुलासा हुआ है। यहां फर्जी विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज खोलकर चार साल में सैकड़ों फर्जी डिग्रियां बांट दी गईं। यह चौंकाने वाला खुलास तब हुआ, जब फर्जी प्रिंसिपल/प्रबंधक ने छात्रों का पैसा वापस लौटाने से बचने को अपने अपहरण की झूठी कहानी बना दी। पुलिस ने तफ्तीश की तो गोरखधंधे की परतें खुल गईं। फर्जी संस्थान एक खेत में चल रहा था और उसका संचालन एक चाय विक्रेता के नाम से किया जा रहा था। पुलिस ने पूर्व सीएमओ के बेटे समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अपने को प्रबंधक, कुलाधिपति बताता था। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने शनिवार को बताया कि 16 सितंबर को रामसेवक नाम के व्यक्ति ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी कि बीएस मेडिकल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी के प्रब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.