नई दिल्ली, जुलाई 26 -- ज्यादातर भारतीय घरों में दिन की शुरूआत एक कप चाय के साथ ही होती है। शाम की थकान हो या कोई मेहमान घर पर आ जाए, बिना चाय के भला कहां बात बनती है। खैर, चाय बनाने का हर किसी का तरीका अलग है। किसी को ज्यादा पत्ती वाली चाय पसंद आती है, तो कोई नाम के चार दाने ही डालता है। लेकिन चाय तभी स्वाद लगती है, जब चीनी ठीक मात्रा में हो। अक्सर गलती यहीं होती हैं, जब कई बार गलती से चीनी थोड़ी सी ज्यादा डल जाती है। कम चीनी हो तो और थोड़ी डालकर स्वाद बैलेंस हो जाता है, लेकिन चीनी ज्यादा हो जाए तब समझ नहीं आता क्या करें। कुछ लोग थोड़ा दूध एड कर देते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि दूध हर बार हो। ऐसे में चाय में स्वाद को बैलेंस कैसे किया जाए, आइए जानते हैं-चाय में चीनी ज्यादा हो जाए तो क्या करें? कई बार गलती से चाय में चीनी थोड़ी ज्यादा हो जाती ...