रांची, अगस्त 8 -- रातू, प्रतिनिधि। मेहनत और लगन से हर मुश्किल आसान हो जाती है। इसका उदाहरण पेश किया है रातू के अंकित आशीष मिश्रा ने। अंकित ने दूसरे प्रयास में यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया 236वीं रैंक हासिल की है। 23 वर्षीय अंकित के माता-पिता ठेले पर चाय बेचते हैं। अंकित ने शुरुआती पढ़ाई शिशु मंदिर से और इंटर सेंट जेवियर कॉलेज से की। इसके बाद श्यामा प्रसाद विश्वविद्यालय से स्नातक किया। वर्ष 2024-25 में उन्होंने दिल्ली में रहकर एक साल तक परीक्षा की तैयारी की। अंकित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता उषा देवी और प्रेम प्रकाश मिश्रा, चाचा ओमप्रकाश मिश्रा, बड़े पिताजी दामोदर मिश्रा और पूरे परिवार के सहयोग को दिया है। यह भी पढ़ें- यूपीएससी सीआरपीएफ परीक्षा में हिमांशु को 66वीं रैंक यह भी पढ़ें- UPSC CAPF 2026 का ...