देहरादून, अप्रैल 2 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। हरबंसवाला और आरकेडिया चाय बागान में अवैध रूप से पेड़ों के कटान का विरोध करने पर एक ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार ने कंपनी के अधिकारी को गालियां देते हुए झूठे मुकदमों में फंसाने और अगवा करने की धमकी दी है। प्रबंधक की शिकायत के आधार पर बसंत विहार थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसओ बसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि चाय बागान के प्रबंधक नीरज शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र के खुजनावर निवासी मुकर्रम पूर्व में उनके यहां लकड़ी कटान का ठेकेदार था। कंपनी ने उसे पहले ही ब्लैकलिस्ट कर दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद मुकर्रम चाय बागान क्षेत्र में बिना अनुमति अवैध रूप से लकड़ी काटकर चोरी कर रहा है। तहरीर के अनुसार बीती 18 मार्च क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.