देहरादून, मई 12 -- हरबंशवाला टी एस्टेट की जमीन पर अवैध बाड़ा बनाने का विरोध करने पर सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया गया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दो गार्डों को घायल कर दिया और उनका मोबाइल तोड़ दिया। बसंत विहार थाना पुलिस ने सोमवार को टी एस्टेट प्रबंधक की तहरीर पर आरोपी दंपती समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। एसओ बसंत विहार शैंकी कुमार ने बताया कि टी एस्टेट आरकेडिया और हरबंशवाला के प्रबंधक नीरज शर्मा ने तहरीर दी। बताया कि बीते 20 अप्रैल की शाम सिक्योरिटी सुपरवाइजर शिवा राठी और गार्ड अमन ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि आवासीय क्षेत्र में मनोज, उसकी पत्नी और दो अन्य अज्ञात लोग टी एस्टेट की भूमि पर कब्जा कर सुअर पालन का बाड़ा बना रहे हैं। सुरक्षाकर्मियों के रोकने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में अमन और शिवा राठी को चोटें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.