चम्पावत, जुलाई 16 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष महेश्वर मेहरा ने चम्पावत चाय बागान का निरीक्षण किया। उन्होंने चाय उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए। चाय बागान में काम कर रहे मजदूरों से मुलाकात कर समस्याएं सुनी। उन्होंने चाय प्रोसेसिंग यूनिट का भी निरीक्षण किया। चाय बागान प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने चाय उत्पादन को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बाद में उपाध्यक्ष ने डीएम मनीष कुमार से मुलाकात कर जिले में चाय उत्पादन की संभावनाओं पर विचार विमर्श किया। यहां प्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्मेद्र कुमार, लोकेश पारसी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...