नैनीताल, मार्च 16 -- भवाली, संवाददाता। उत्तराखंड चाय विकास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह महरा ने सोमवार को मृदा प्रयोगशाला भवाली, घोड़ाखाल चाय बागान, चाय फैक्ट्री और बागान परिसर में स्थापित चाय कैफे ग्रीन बर्ड का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान घोड़ाखाल चाय बागान के प्रबंधक नवीन पांडे ने उन्हें मृदा परीक्षण की प्रक्रिया, बागान की वर्तमान स्थिति और फैक्ट्री में तैयार की जा रही जैविक चाय की प्रोसेसिंग की जानकारी दी। इस दौरान उपाध्यक्ष महरा ने फैक्ट्री में चाय की गुणवत्ता बनाए रखने, उत्पाद की आकर्षक पैकिंग पर विशेष ध्यान देने और चाय बागान परिसर में आने वाले पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से उभर रहे चाय बागानों को और अधिक आकर्षक बनाने को आवश्यक सुविधाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.