बिजनौर, अप्रैल 15 -- जलीलपुर। बीरमपुर निवासी बृजपाल सिंह पुत्र हरि सिंह की पुत्री अंशु मंगलवार के शाम लगभग 4:00 बजे घर में चाय बना रही थी अचानक गैस चूल्हा जला कर कमरे से बाहर आ गई। चूल्हे की चिंगारी ने विकराल रुप ले लिया और घर में आग लग गई। अंशु वीरवती और विशाल ने शोर मचा कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में आग बुरी तरह फैल चुकी थी। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बामुश्किल लोगों ने आग पर काबू पाया। घर में रखी डेढ़ लाख की नगदी, सोने-चांदी के आभूषण और कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया। यह भी पढ़ें- मरकच्चो में खपरैल घर में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख ग्रामीण केशव, विशाल, शुभम, हिमांशु, कपिल, भूदेव आदि ने साहस का परिचय देते हुए घर की मिट्टी खोदकर रजाई गद्दे डालकर आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...