साहिबगंज, अप्रैल 7 -- बोरियो, प्रतिनिधि। सीएस के निर्देश पर चाय पे स्वास्थ्य चर्चा कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को बोरियो मेन रोड शिव मंदिर के पास हुआ। कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग सीएचसी की ओर से उपस्थित लोगों को चाय पिलाई गई एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर 50 लोगों का बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन आदि की जांच डॉ. सुदामा साह एवं डॉ. समीर राज के नेतृत्व में किया गया। इस कार्य में सीएचओ तमन्ना खातुन, अर्चना सिंह, एमटीडब्ल्यू मुन्ना ठाकुर, बीटीटी शंभू लाल दत्ता ने सहयोग किया। चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की गयी। मौसमी बीमारी, स्वच्छता के महत्व और नियमित जांच के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। मौके पर संतोष कुमार, जयकांत भगत, एएसआई प्रभा शंकर दुबे, मनोज शर्मा आदि उपस्थित थे।फोटो:01
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.