लखनऊ, मई 26 -- सरोजनीनगर इलाके में चाय पी रहे युवक पर दबंगों ने हमला कर कार चढ़ाने की कोशिश की। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने पहले गाली-गलौज की, फिर हॉकी और डंडों से मारपीट। इसके बाद कार चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम चिल्लावां निवासी अर्जुन यादव अपने दोस्तों के साथ दो नंबर हीड के पास स्थित एक चाय की दुकान पर चाय पी रहा था। तभी एक कार से पहुंचे दो युवक गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों युवक कार से उतर आए और हॉकी व डंडों मारपीट करने लगे। यह भी पढ़ें- कोल्ड ड्रिंक लेते वक्त युवक पर हमला पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान दूसरी कार से चार-पांच लोग और मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर युवक को जमकर मारापीटा। आरोप है कि दबंगों ने दूसरी कार से अर्जुन यादव को कुचलने का प...