खगडि़या, जुलाई 17 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि पसराहा थाना क्षेत्र के बन्देहरा चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सनकी ने कुल्हाड़ी से वारकर गुरुवार को एक अधेड़ को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अशोक यादव के अनुसार वे चौक पर बैठकर चाय पी रहे थे। उसी दौरान बन्देहरा निवासी बालेश्वर यादव वहां एक टेंपो चालक के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज कर रहा था। जबकि टेंपो में महिला भी सवार थी। अशोक यादव ने जब बीच-बचाव करते हुए बालेश्वर को झगड़ा करने से मना किया तो वह आग बबूला हो गया। देखते ही देखते बालेश्वर ने अपने हाथ में ली हुई कुल्हाड़ी से अशोक के पैर पर जोरदार प्रहार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और परिजन आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। जहां फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhabua Ne...