सुल्तानपुर, फरवरी 26 -- बाराबंकी, संवाददाता। कोठी क्षेत्र के डफरापुर चौराहा स्थित एक होटल पर चाय पीकर लौट रहे युवक को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। क्षेत्र के तुनिहा मजरे हिम्मतपुर गांव निवासी ननका रावत पत्नी स्वर्गीय भगौती प्रसाद ने बताया कि उनका पुत्र धर्मराज रावत (36) मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह अक्सर घर से बिना बताए कहीं भी चला जाया करता था। गुरुवार सुबह करीब सात बजे वह हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग स्थित डफरापुर चौराहे पर एक होटल में चाय पीने के लिए घर से निकला था। बताया जाता है कि चाय पीकर वापस घर लौटते समय कोठी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उस...