कौशाम्बी, मार्च 2 -- ईरान से चल रही जंग तेज हो चुकी है। लगातार हमले हो रहे हैं। इससे ईरान में फंसे कौशाम्बी के लोगों को लेकर उनके परिजन चिंतित हो गए हैं। चाय-पान की दुकान से लेकर घर-घर तक अब इस युद्ध की चर्चा हो रही है। मोबाइल व टीवी पर धारावहिक व रील नहीं देखी जा रही है, बल्कि युद्ध के ताजा हालत देखे जा रहे हैं। कौशाम्बी के दर्जनों गांव के लोग ईरान में हैं। अधिकतर लोग वहां के विश्वविद्यालयों के पढ़ रहे हैं। कई लोग परिवार समेत रह रहे हैं और नौकरी कर रहे हैं। इजरायल व अमेरिका ने ईरान पर अचानक हमला किया तो सभी लोग बौखला गए। हमला भी काफी तेज किया गया है। कई लोगों के मरने की खबर जब कौशाम्बी के लोगों को मिली तो वह अपनों की सलामती को लेकर परेशान हो गए। मंझनपुर, करारी, लहना, रामपुर सुहेला, दारानगर, मुस्तफाबाद, मझियांवा, निदूरा आदि गांवों में रात-...