पीलीभीत, दिसम्बर 31 -- पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने मंगलवार को जनसहयोग कार्यालय पर भाजपा के दिवंगत पूर्व प्रदेश सह महामंत्री संगठन भावनी सिंह का भावपूर्ण स्मरण कर नमन किया। राज्यमंत्री ने इसके बाद गैस चौराहे पर पहुंच मजदूर अड्डे पर श्रमिकों से बातचीत की। उपरांत चावला चौराहे पर चाय पर संवाद कर क्षेत्रीय लोगों से संवाद किया और अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संगठन व कार्यकर्ताओं संग चर्चा की। इस मौके पर सुनील मिश्रा, ऋषिराम श्रीवास्तव, अमरीष शर्मा, ओमकार मौर्य, मनोज पटेल, राकेश सिंह, विजय शाही, अनीता कश्यप समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.