चाय दिवस पर कवियों ने पढ़ी रचनाएं
गाजीपुर, मई 22 -- गाजीपुर, संवाददाता। साहित्य चेतना समाज की ओर से चेतना-प्रवाह' कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद कॉलोनी में चाय पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवियों और साहित्यकारों ने चाय की चुस्कियों के साथ अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर माहौल को साहित्यिक रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में युवा व्यंग्यकार आशुतोष श्रीवास्तव ने सामाजिक आडंबर पर व्यंग्य प्रस्तुत किया, वहीं संजय कुमार पांडेय ने हास्य गीत से श्रोताओं को खूब हंसाया। वरिष्ठ व्यंग्यकार अमरनाथ तिवारी अमर ने राजनीतिक गिरावट पर कटाक्ष करते हुए अपनी रचना सुनाई। वरिष्ठ कवि दिनेश चंद्र शर्मा की कविताओं ने सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया, जबकि गीतकार-कविगज़लकार कुमार नागेश की रचनाओं को भी श्रोताओं ने सराहा।कार्यक्रम में राघवेन्द्र ओझा, शैलेन्द्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.