भागलपुर, जनवरी 8 -- लैलख पंचायत के राम गुलाम मैदान में आयोजित 47 वां सुदामा मंडल फुटबॉल चैलेंज कप प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल बुधवार को फरका और चाय टोला कैथपुरा के बीच मैच खेला गया। खेल की समाप्ति तक दोनों टीम 0-0 की बराबरी पर रही। इसके बाद टाई ब्रेकर का सहारा लिया। जिसमें फरका की टीम 5-4 से विजय हुई। इस मौके पर फरका के मुखिया राजेंद्र प्रसाद मंडल ने फाइनल पहुंचने पर टीम के खिलाड़ियों को शुभकामना दी। मैन ऑफ द मैच फरका टीम के गोलकीपर मुकेश कुमार को मिला। निर्णायक की भूमिका में मुकेश कुमार,रामप्रवेश कुमार और सुबोध कुमार थे। मौके पर समिति के अध्यक्ष अशोक बादल, निरंजन मंडल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.