नई दिल्ली, जून 17 -- हमारे देश में अधिकतर लोग रोज चाय पीते हैं। इनमें से ज्यादातर वो हैं, जिनके दिन की शुरुआत ही एक कप चाय के साथ होती है। कई लोग तो बिस्तर से ही नहीं उठते, जब तक उन्हें गरमा-गरम चाय का प्याला हाथ में नहीं मिल जाता। खैर, ये बात तो आपने भी सुनी होगी कि सुबह खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। लेकिन लंबे समय की आदत तुरंत छोड़ना हर किसी के लिए पॉसिबल नहीं हो पाता है। इसी विषय में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डॉ आदित्य यादव बताते हैं कि चाय छोड़ना जरूरी नहीं है, लेकिन चाय को सही तरीके से पीना काफी मायने रखता है। दरअसल चाय में ऐसा कुछ नहीं है, जो आपकी बॉडी के लिए बिल्कुल ही जहर का काम करता है। लेकिन हां, कुछ चीजें ऐसी जरूर हैं, जिनमें सुधार करने की जरूरत है।चाय पीना कब सबसे खतरनाक होता है? लोग दिनभर में कई बार चाय...