औरैया, अप्रैल 20 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव के प्रकोप को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लू के प्रभाव से जनहानि तक हो सकती है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत है। जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि घर से बाहर निकलते समय गमछा, टोपी, चश्मा और छाते का प्रयोग करें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें और कड़ी धूप से बचें। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए छाछ, लस्सी, नींबू पानी, नमक-चीनी का घोल और आम का पना जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें। यह भी पढ़ें- UP Weather : मौसम के तीखे तेवर, हीट वेव का यलो अलर्ट; सीएम योगी ने प्रशासन-पब्लिक को किया सतर्क प्यास न लगने पर भी बार-बार पानी पीते रहें और निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.