चाय के होटल पर बिगड़ी अधेड़ की तबीयत, मौत
रामपुर, अप्रैल 25 -- भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को कोतवाली परिसर के पास एक चाय के होटल पर बैठे एक अधेड़ व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। कोतवाली परिसर से सटी पुरानी तहसील की खाली पड़ी जमीन के पास एक युवक द्वारा अस्थायी चाय का होटल संचालित किया जा रहा है। होटल संचालक विकास कुमार ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे एक अधेड़ व्यक्ति आकर कुर्सी पर बैठ गया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ती दिखाई दी। जब उसे संभालने की कोशिश की गई तो वह अचानक नीचे गिर पड़ा और अचेत हो गया। पुलिस ने अधेड़ को उठाकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- सुबह 10 बजे ही पारा 42, सूनीं पड़ी सड़क और गलियां चिकित्सक के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण तेज गर्मी या लू लगना प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.