नई दिल्ली, जनवरी 23 -- बिहार की डिशेज देशभर में पॉपुलर हैं। लिट्टी चोखा, आलू की भुजिया, ठेकुआ, मालपुआ और चूड़ा जैसी कई डिशेज हैं, जो इतनी टेस्टी लगती हैं कि बिहार से बाहर भी लोगों की फेवरिट बन चुकी हैं। आज हम एक और फेमस बिहारी डिश की रेसिपी ले कर आए हैं, जिसे आलू चॉप कहा जाता है। इसे उबले हुए आलू, मसाले और बेसन डालकर बनाया जाता है। खाने में इतनी टेस्टी लगती है और बनाने में भी बहुत सिंपल है। छुट्टी वाले दिन नाश्ते में या शाम की चाय के साथ आप फटाफट आलू चॉप बना सकती हैं। कभी पकौड़े जैसा ही कुछ लेकिन थोड़ा सा अलग खाने का मन है, तो आलू चॉप परफेक्ट ऑप्शन है। तो चलिए आलू चॉप की रेसिपी जान लेते हैं।आलू चॉप बनाने के लिए सामग्री आलू चॉप बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- उबले हुए आलू (3), प्याज (1), हरी मिर्च (2), अदरक का टुकड़ा...