फतेहपुर, मार्च 11 -- फतेहपुर। चौफेरवा में बुधवार शाम एक घर में हुआ खूनी खेल क्यों हुआ कैसे हुआ किस लिये हुआ इसका स्पष्ट जवाब फिलहाल न तो पुलिस के पास है और न परिजनों के, बस हैं तो तीन रक्तरंजित लाशें। घटनास्थल में मिली जहर की पुड़िया, चाय के खाली कप और खून से सनी ब्लेडें इस ओर इशारा कर रही हैं कि पहले चाय के साथ जहर पिलाया गया। इसके बाद ब्लेड से गला रेत मां बेटे की हत्या करने के बाद चाचा ने खुद की गर्दन रेत डाली। पुलिस ने इसी एंगल पर जांच शुरु की है। शहर से जुड़े चौफेरवा मोहल्ले के एक घर के छोटे से कमरे में बुधवार शाम जो हुआ। उसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। बंद कमरे में खून से लथपथ तीन लोग। जिसमें दो मौके पर ही मृत हो चुके थे। देवर अंतिम सांसे गिन रहा था। जो कुछ हुआ उसकी कमरे में हुआ क्योंकि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और उसे तोड़ कर ही...