संतकबीरनगर, जुलाई 13 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर से हिमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है। इसके लिए महिलाओं को आयरन की दवा दी जाती है। महिलाओं को दवाओं के प्रयोग में पूरी सावधानी बरतनी चाहिए ताकि उनकी सेहत सुधरे न कि खराब हो। मातृ एवं बाल कुपोषण के अभिशाप से मुक्त करने के लिए प्रदेश सरकार बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है। इसके लिए एनआरसी की चिकित्सक डा. श्रेया सिंह को गर्भवती महिलाओं को जागरुक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है。

आयरन की गोली का उपयुक्त सेवन डा. सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को चाय के साथ आयरन की गोली कतई नहीं लेनी चहिए। चाय के साथ आयरन की गोली लेने से शहरी में खून की मात्रा नहीं बढ़ती है। उन्होंने बताया कि चाय में जिस प्रकार का तत्व होता है वह आयरन को शरीर में अवशोषित ही नहीं होने देता है। इ...