बिजनौर, मार्च 30 -- बिजनौर, संवाददाता। जिला अस्पताल और एसपी आवास के पास एक खोखे पर एक वृद्ध महिला पर देह व्यापार कराने के गंभीर आरोप लगे हैं। सोमवार देर शाम इस मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब एक महिला अधिवक्ता प्रियंका शर्मा और उनके पति जगजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कथित तौर पर दो महिलाओं समेत वृद्धा को पकड़ लिया। मौके पर जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों महिलाओं को थाने ले गई। हालांकि, आरोप है कि पुलिस ने कुछ ही देर में तीनों महिलाओं को छोड़ दिया। आरोप यह भी है कि थाने से छूटने के बाद उन महिलाओं ने अधिवक्ता और उनकी टीम पर ईंट से हमला करने का प्रयास किया, जिससे उन्हें मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। महिला अधिवक्ता ने पूरे मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.