बागेश्वर, मार्च 11 -- जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने बुधवार को कौसानी स्थित चाय बागान और चाय फैक्ट्री का निरीक्षण कर चाय उत्पादन व बिक्री बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और कार्य की सराहना की। डीएम ने चाय की बिक्री के लिए प्रभावी मार्केटिंग रणनीति, महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बिक्री, स्थानीय होटलों से टाई-अप और बेहतर पैकेजिंग- ब्रांडिंग पर जोर दिया। साथ ही 30 अप्रैल तक 50 लाख रुपये की चाय बिक्री का लक्ष्य तय कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने चाय बागान को पर्यटन से जोड़ने के लिए बर्ड वॉचिंग ट्रैक विकसित करने और गाइड तैयार करने को भी कहा। चाय फैक्ट्री प्रबंधन के अनुसार वर्तमान में 23 हेक्टेयर क्षेत्र में चाय की खेती की जा रही है और इसका प्रमुख बाजार कोलकाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...