चाय की प्याली से नाश्ते की थाली तक में 'तूफान' , झारखंड में 10% बढ़ी महंगाई
रांची, जून 4 -- मध्य-पूर्व युद्ध का असर अब आम लोगों की जेब पर भी पड़ने लगा है। पहले दूध-दही महंगे हुए और अब ब्रेड के दाम भी बढ़ गए हैं। रॉ मैटेरियल और उत्पादन लागत में वृद्धि का हवाला देते हुए मॉरिश ने अपने विभिन्न ब्रेड उत्पादों की कीमतों में 2 से 5 रुपये तक का इजाफा किया है। कंपनी के अनुसार, औद्योगिक गैस, पैकेजिंग सामग्री और अन्य कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी। सबसे अधिक बढ़ोतरी बर्गर बन और पिज्जा बेस में की गई है। इन उत्पादों की कीमत में 15 रुपये प्रति पीस तक का इजाफा किया गया है। इससे पहले मेधा डेयरी भी दूध और दही की कीमतों में 2 से 3 रुपये तक की बढ़ोतरी कर चुकी है। युद्ध के असर से खाद्य तेल, रिफाइंड, सरसों तेल और घी के दाम भी बढ़ गए हैं। ऐसे में नाश्ते से लेकर रात के खाने तक की लागत बढ़ने से आम उपभोक्ताओं की जेब प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.