चाय की दुकान से 11 हजार रुपये की चोरी
बलरामपुर, जून 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक चाय की दुकान से 11 हजार रुपये चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम खुड़बुड़डिहवा गंगापुर निवासी रक्षाराम चौहान ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल से भैसहा घाट स्थित तिलकपुर नरायनपुर गांव में ज्वाला सिंह ईंट भट्ठे पर अपने रिश्तेदार से मिलने गए थे। इसी दौरान भट्ठे के बगल में स्थित अजय यादव की चाय की दुकान से करीब 11 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। घटना के बाद काफी तलाश के बावजूद जब चोरी गई रकम का कोई सुराग नहीं मिला, तो भट्ठे परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज की जांच में एक युवक चोरी करते हुए दिखाई दिया, जिसकी पहचान काशीम उर्फ गुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.