चाय की दुकान से एक सिलेंडर चोरी, शातिर दबोचा
अलीगढ़, मई 29 -- अलीगढ़। देहलीगेट थाना क्षेत्र के महावीरगंज में चाय की दुकान के ताले तोड़कर चोरी करने वाले शातिर को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के पास से चोरी किया गया गैस सिलेंडर बरामद हुआ है। महावीरगंज स्थित चाय की दुकान के ताले तोड़कर बुधवार को रात चोर गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए थे। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी आसिफ निवासी बिस्किट वाली गली ऊपरकोट को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया सिलेंडर बरामद हुआ है। आरोपी पर अलग-अलग थानों में चार मुकदमे दर्ज हैं। गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.