बिजनौर, मार्च 30 -- चांदपुर। क्षेत्र के मोहल्ला काजीजादगान स्थित सब्जी मंडी के समीप रविवार को एक चाय की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चांदपुर के मोहल्ला चिम्मन निवासी राजीव कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने काजीजादगान में एक किराये की दुकान लेकर चाय की दुकान खोल रखी है। उसने बताया कि सुबह पांच बजे मोहल्ले से ही फोन आया की दुकान से धुआं उठ रहा है। राजीव अपनी दुकान पर पहुंचा और शटर उठाकर देखा तो आग लग रही थी। मोहल्ले के ही हसीन द्वारा काफी प्रयास से आपको बुझाने में मदद मिली उसी के बाद फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही टीम पहुंच...